आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

20 जुलाई 2025 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 20 जुलाई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है । आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है । आप आजीवन चन्द्रमा ग्रह से प्रभावी रहेंगे । आपका जीवन कठिनाइयों व संघर्षों से भरा रहेगा । आपके विचार अस्थिर और उलझे हुए होंगे। आप शारीरिक कार्यों की अपेक्षा मानसिक कार्यों को अधिक महत्व देंगे।

आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्णरूप से निभाने में सक्षम होंगे। प्रेम-सौन्दर्य व ललित कलाओं में आप अधिक रूचि लेंगे। आप स्पष्टवादी भी होंगे जो कि कभी-कभी आपके लिए घातक रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपका मुख्य सिद्धान्त सादा जीवन उच्च विचार होगा। आप आकर्षक प्रतिभा के धनी होंगे। आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। अत्यधिक उदारता आपके लिए नुकसान दायक रहेगी । आप में प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी। आपका मुख्य उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्ति होगा।

आप संगीत प्रेमी भी होंगे। अपने दैनिक जीवन में क्रीम एवं सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें । सोमवार के दिन सफेद रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। सफलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें। गरीबों एवं असहायों की सेवा व सहायता करें । मान-मर्यादा का ख्याल रखें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें । सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story