आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

14 जुलाई 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 14 जुलाई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बुध है । आपका जन्मांक मिथुन एवं कन्या राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है। आप चन्द्रमा एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे। आपको जीवन के हर क्षेत्र में काफी कठिनाइयों के बाद ही सफलता मिलेगी ।

जोखिम उठाना आपकी सबसे बड़ी विशेषता होगी । अतीन्द्रिय ज्ञान की आपमें अद्भुत क्षमता होगी। कला सौन्दर्य, संगीत की ओर आपका रुझान रहेगा। आत्मिक शान्ति के लिए अपने जीवन में अनेकों परिवर्तन करेंगे। आप अपने को जैसा देश वैसा भेष के अनुरूप ढाल लेंगे। आप खाली हाथ बैठना पसन्द नहीं करेंगे । आप कई कार्य को एक साथ करने की कोशिश करेंगे। जिससे कई बार नुकसान संभव होगा। आपका जनसम्पर्क विस्तृत होगा। आपके पास आय के स्त्रोत एक से अधिक होंगे । स्वार्थ गुण आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रसन्न रखने में सक्षम होंगे । आपको आकस्मिक लाभ का सुयोग प्राप्त होगा।

जीवन में सफलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें । अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें । बुधवार के दिन हरे रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें । गाय को घी लगा पराठा एवं गुड़ खिलावें । अपने हित के लिए दूसरों के अहित की न सोचें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story