आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

12 जुलाई 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 12 जुलाई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । आपका जन्मांक धनु एवं मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है । आप चन्द्रमा एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे । आपका व्यक्तित्व साहस व प्रतिभा से परिपूर्ण रहेगा।

आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने मनोनुकूल बना लेंगे । स्वयं की प्रगति को देखकर आप में अहंकार की भावना जाग्रत होगी । आप अपना काम निकलवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी। आप कोई भी कार्य स्वतंत्र रूप से करना चाहेंगे । कला संगीत एवं साहसिक कार्यों की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा। आप निजी स्वार्थ को अधिक प्राथमिकता देंगे । भोग विलासिता व मौजमस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे । राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आप अधिक रूचि लेंगे । आप कुछ विनोदी स्वभाव के भी होंगे ।

आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। सफलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें । अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें । सफेद रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । समाज सेवा निःस्वार्थ भाव से करें । सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story