आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

11 जुलाई 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 11 जुलाई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है। आप आजीवन चन्द्रमा ग्रह से प्रभावी रहेंगे । आप दयालु एवं कल्पनाशील व्यक्ति होंगे । किसी कार्य की शुरुआत बड़े उत्साह से करेंगे लेकिन जरा-सा मन बदलते ही उसे आप अधूरा छोड़ देंगे। अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता रहेंगी ।

आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। आप किसी भी कार्य को निःस्वार्थ भाव से करेंगे। आप किसी भी कार्य या वस्तु के लिए अपने आपको नहीं कहने में असमर्थता-सा महसूस करेंगे। आपका मुख्य सिद्धान्त सादा जीवन उच्चविचार होगा। मुख्य उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्ति करना होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा । मुसीबतों के क्षण भी आप मुस्कराते रहेंगे। आप यथार्थवादी होते हुए भी सदैव कल्पना लोक में खोये रहेंगे। कला-सौन्दर्य में आप अधिक रूचि लेंगे । व्यर्थ का दिखावा आप अधिक पसन्द करेंगे।

आप में सहयोग की भावना रहेगी । जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। चाँदी का कड़ा
दाहिने हाथ में पहनें । समाज सेवा निःस्वार्थ भाव से करें। मान-मर्यादा का पालन करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story