आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

01 जुलाई 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 1 जुलाई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप आजीवन मंगल एवं सूर्यग्रह से प्रभावी रहेंगे । आपका जीवन कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा। आप किसी व्यक्ति द्वारा अपमानित होने पर उसे हमेशा याद रखेंगे। और अन्तत: उससे बदला लेने में सफल होंगे । त्वरित निर्णय व दूरदर्शिता आपके सफलता में सहायक सिद्ध होगी ।

आपमें भावुकता की कमी होगी । हाथ पर हाथ रखकर बैठना आप पसन्द नहीं करेंगे। आप अपने जीवन में अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे। स्वार्थ की भावना आप में विशेष रूप से रहेंगी । आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे। मित्रों से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी । भौतिक सुख सुविधा हेतु आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे । आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी । आप जिससे भी एक बार मिल लेंगे उसे हमेशा याद रखेंगे। आप निम्न स्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे । जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट-देवी-देवता की अर्चना करें।

अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं पीला रंग का प्रयोग अधिकतम करें। लालवख् में गेंहू, गुड़, लाल फूल, तांबे का टुकड़ा दक्षिणा सहित रविवार के दिन दान में देवें। सदाचार का पालन सदैव करें । आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त
 

Share this story