आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

ca
WhatsApp Channel Join Now

15 जून 2025 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 15 जून है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली होगा। आप भावुकता से ओत-प्रोत होंगे। आपके जीवन में आकस्मिक घटनाएँ घटित होंगी । तुरन्त निर्णय लेना एवं दूरदर्शिता आपके सफलता में सहायक होगा। आप में ईर्ष्या की भावना अधिक रहेगी ।

आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा । आप किसी बात को लेकर तुरन्त निराश हो जायेंगे। आप हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहेंगे। साथ ही साथ स्वयं को क्रियाशील रहेंगे । आप आधुनिकता को ज्यादा महत्त्व देंगे । आपके विचार एवं उद्देश्य अस्थिर होंगे । आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी । सौन्दर्य -संस्कृति-संगीत-कला के प्रति आपका रुझान अधिक रहेगा । फैशन सम्बन्धी वस्तुओं के क्रय में आप अधिक व्यय करेंगे । परोपकार की भावना भी रहेगी । आप निरन्तर उत्तरदायित्व की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे । भोग विलासिता की ओर अधिक रुझान रहेगा। जीवन में प्रगति के लिए अपने आराध्य देव की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें ।

अपने दैनिक जीवन में हल्का नीला एवं सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग करना शुभ फलकारी रहेगा । सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें। हीरे की अंगुठी दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में धारण करें । मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें । मान-मर्यादा का ख्याल रखें । याचक को निराश न करें । गाय को घी लगा रोटी एवं गुड़ खिलानवें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story