आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

07 जून 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 7 जून है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह केतु है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप जीवनपर्यन्त शुक्र एवं केतु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे । आप संवेदनशील एवं आलोचनात्मक स्वभाव के व्यक्ति होंगे। आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करने वाला होगा। आप स्वतंत्र विचारों वाले हैं ।

आपका मस्तिष्क सदैव गतिशील रहेगा । साहसिक कार्यों के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। आप कोई भी कार्य बिना सोचे विचारे नहीं करेंगे । उत्तरदायित्व की पूर्ति में सफलता मिलेगी । जनकल्याण हेतु व्यय अधिक करेंगे । आपके कार्यों में नवीनता की झलक रहेगी । आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आयेंगे। लेकिन आप सामान्य रूप से कार्यशील रहेंगे। आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय होगा। आपकी याददाश्त श्रेष्ठ रहेगी । आपकी रुचि कला-संगीत में भी रहेगी। राजनैतिक-सामाजिक कृत्यों में भी आप संलग्न रहेंगे। आप का निर्णय स्वतन्त्र होगा। साथ ही आप एकान्तप्रिय व्यक्ति होंगे । अध्यवसाय की ओर भी आपका रुझान रहेगा । सौभाग्य के लिए अपन कुल देवी-देवता की पूजा अर्चना नियमित रूप से करें ।

अपने दैनिक जीवन में गुलाबी एवं पीला रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । चांदी का छल्‍्ला कनिष्ठा अंगुली में पहने एवं केतु यंत्र धारण करें । अपने जन्मतिथि दिनांक से सम्बन्धित ग्रह की उपासना अवश्य करे। अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशत धन गरीबों एवं असहायों की सेवा में लगावें । सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ के केतवें नमः
मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त
व्रत : मंगलवार 
वर्ष :  7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार 
रंग : गुलाबी एवं पीला
दिनांक : 7, 16, 25
जन्मरत्न : लहसुनिया
अंक :   1, 2, 7
उपरत्न : लाजवर्त

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 जून से 25 जुलाई

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story