आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

20 मई 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 20 मई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है । इस माह का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है । आप आजीवन शुक्र एवं चन्द्रमा ग्रह से प्रभावी रहेंगे । आप में अतीन्द्रिय ज्ञान की अद्भुत क्षमता होगी। आप निरन्तर क्रियाशील रहेंगे । आप जरा-जरा सी बात पर घबरा जायेंगे ।

आपके विचार उलझे हुए होंगे। सौन्दर्य के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। आप भावुक स्वभाव के होंगे। अत्यधिक भावुक और कल्पनाशील होने के कारण मानसिक द्वन्द बना रहेगा । दूर या समीप की यात्रा सुखद होगी । परिवार के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। आर्थिक प्रगति हेतु आपको कठिन परिश्रम एवं संघर्ष करना पड़ेगा। आप में प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी । दिमाग में नये-नये विचार विकसित होगा। आपका मुख्य सिद्धान्त में सादा जीवन उच्च विचार होगा। आप स्पष्टवादी होंगे जो कभी-कभी आपके लिए घातक होगा ।

आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। किसी भी कार्य को निःस्वार्थ भाव से करने में विश्वास करेंगे। सुख-समृद्धि हेतु आप नियमित रूप से अपने इष्ट देवी -देवता की अर्चना यन्च करें। तन-मन-कर्म-वचन से सुचिता का धर्म अपनावें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें । सफेद रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें । सदाचार का पालन करें । भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Share this story