आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

19 मई 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 19 मई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप आजीवन शुक्र एवं सूर्य ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आप निश्छल एवं उदार स्वभाव के व्यक्ति होंगे। आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय रहेगा। आप दृढ़निश्चियी, पराक्रमी एवं स्वाभिमानी प्रवृत्ति के व्यक्ति होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहेंगे ।

आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक रूचि लेंगे। आपका जीवन संघर्षमय रहेगा। परन्तु आप हर परिस्थिति में सामान्य रहेंगे। आप कठोर अनुशासन प्रिय होंगे साथ ही साथ चाहेंगे कि लोग भी आपके अनुशासन का पालन करें । आप निम्न स्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे । कला-संगीत-सौन्दर्य की ओर भी आपका रुझान अधिक रहेगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति होंगे। क्रोध की अधिकता में आप अपना ही अहित कर बैठेंगे।

अपने दैनिक जीवन में सुनहला एवं नारंगी रंग का प्रयोग अधिकतम करें । लाल रंग की वस्तुओं का दान करें । लाल वख््र में गेहूं, गुड़, लालफूल तांबे का सिक्का दक्षिणा सहित रविवार के दिन दान में देवें । सदाचार का पालन करें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें । अहिंसा का पालन करें । सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त
 

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story