आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

15 मई 2025 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 15 मई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है । इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप आजीवन शुक्रग्रह से प्रभावी रहेंगे। आकस्मिकता आपके जीवन की प्रधान विशषता होगी। लेकिन आपका जीवन शान्ति और धैर्य का सूचक होगा।

आप सदैव कुछ न कुछ सोचते होंगे। त्वरित निर्णय व दूरदर्शिता आपकी प्रगति में सहायक होगा । मार्ग निर्देशन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे। आप किसी की चापलूसी या झूठ प्रशंसा करना पसन्द नहीं करेंगे। श्रृंगार एवं सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं के क्रय में आप कुछ ज्यादा ही व्यय करेंगे। आप सदैव उत्तरदायित्व के बोझ से दबे रहेंगे । आप स्पष्टवादी प्रवृत्ति के होंगे । लेकिन स्पष्टवादिता कभी घातक भी सिद्ध होगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा । निर्देशन के क्षेत्र में आप सर्वोपरि रहेंगे । आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी। आप जो भी निर्णय लेंगे वह स्वतंत्र रूप से होगा। जीवन में शुभ-लाभ के लिए अपने आराध्य देव की पूजा एवं अर्चना बराबर करें ।

अपने दैनिक जीवन में आसमानी रंग का प्रयोग न करें। सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। मान-मर्यादा का ख्याल रखें । याचक को निराश न करें। मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें । परोपकारी बनें । सुख-सौ भाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story