आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।
14 मई 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 14 मई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बुध है । इस माह का प्रतिनिधि ग्रह मंगल है। आप शुक्र एवं बुध ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे । आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति होंगे। आपका व्यक्तित्व विशाल एवं आकर्षक होगा । आप चंचल प्रकृति के दयालु व मिलनसार व्यक्ति होंगे। आपका जीवन गतिशील रहेगा।
आपको जीवन के हर क्षेत्र में कठिनाइयों के बाद ही सफलता मिलेगी। आप लगातार कार्य करते रहना ही पसन्द करेंगे। अतीन्द्रिय ज्ञा की आप में अद्भुत क्षमता होगी। कला-सौन्दर्य के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। आपकी तर्क शक्ति तीव्र होगी । आप के आय के स्रोत एक से अधिक होंगे । आपके जीवन में सुख-दुःख, लाभ हानि लगे रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य सा रहेगा । मित्रों व सुपरिचितों से आपको सहयोग मिलता रहेगा।
आपका जनसम्पर्क विस्तृत होगा। सुख-समृद्धि हेतु आप नियमित रूप से देव अर्चना बराबर करें । तन-मन-कर्म-वचन से पवित्र रहें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें । हरे रंग की वस्तुओं का दान करें । मान-मर्यादा का ख्याल रखें । हिंसा जनित कार्य न करें। परोपकारी बनें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन : रविवार, गुरुवार एवं शनिवार
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्ता
अंक : 4, 6, 8
उपरत्न : एक्वामैरीन
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

