आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

12 मई 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 12 मई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह वृहस्पति है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आपके ऊपर शुक्र व बृहस्पति ग्रह का प्रभाव आजीवन रहेगा। आप रूढ़िवादी विचारों वाले स्वतंत्र प्रवृत्ति के व्यक्ति होंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी।

आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने अनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे। स्वयं की प्रगति देखकर आप में अहं की भावना जाग्रत होगी । काम पढ़ने पर आप विरोधियों के तलवे चाटनें से भी पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन कार्य सिद्धि के पश्चात्‌ उसे छिटकाने में भी देर नहीं करेंगे। सामाजिक-राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रूचि लेंगे । कला-संगीत एवं साहसिक कार्यों की ओर भी आपका झुकाव रहेगा। आप ईष्यालु प्रवृत्ति के होंगे । मौजमस्ती व स्वइच्छा की पूर्ति हेतु आप अधिक व्यय करेंगे । आप सदैव कुछ न कुछ करते रहेंगे । आप विनोदी स्वभाव के होंगे ।

आपका दाम्पत्य मधुर रहेगा। ऐश्वर्य व वैभव के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा व अर्चना नियमित रूप से करें। जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें । बृहस्पति के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी एवं गुड़ खिलावें । चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग न करें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story