आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

01 मई 2025 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 1 मई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप आजीवन शुक्र एवं सूर्यग्रह के सम्मिलित प्रभाव में  रहेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रतिभा सम्पन्न होगा। आपको जीवन में कई एक बार उथल-पुथल का सामना करना पड़ेगा। आपको क्रोध बहुत जल्‍दी आयेगा । लेकिन आप में निराशा की भावना अधिक रहेगी ।

आप जब भी कोई कार्य करेंगे उस कार्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद ही करेंगे। आप में अतीन्द्रिय ज्ञान की अद्भुत क्षमता रहेगी । आप सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे । धर्म-अध्यात्म की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। साथ ही मौज-मस्ती व स्वइच्छा की पूर्ति हेतु अधिक व्यय करेंगे । राजनैतिक क्षेत्र में भी अभिरूचि रहेगी । आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय होगा।

आप धन सम्पत्ति के मामले में निष्पक्ष रहेंगे। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट-देवी-देवता की अर्चना करें । सूर्यग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें । लाल में गेहूँ-गुड़-लालफूल-तांबे का टुकड़ा दक्षिणा सहित रविवार के दिन दान यन्त्र में देवें । परोपकारी बनें । आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story