आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।
27 फरवरी 2025 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 27 फरवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह मंगल है । आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है । आप शनि व मंगल ग्रह के पूर्ण प्रभाव में आजीवन रहेंगे । आप में दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता होगी । आपका दृष्टिकोण व्यावहारिक रहेगा।
आप कारयों के प्रति समर्पित रहेंगे । राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि अधिक रहेगी । आप कला, सौन्दर्य एवं संगीत प्रेमी होंगे। आपकी विचारधारा स्थिर रहेगी। खतरों से खेलना आपका स्वाभाविक गुण होगा। कभी-कभी जीवन में सब कुछ होते हुये भी अकेलेपन की अनुभूति होगी । विपरीत कार्यों से आप तुरन्त निराश हो जायेंगे। मित्रों के लिए आप एक बेहतर मित्र सिद्ध होंगे। आप उच्च आदर्शों के लिए जियेंगे। समाजसेवा की ओर आपका रूझान अधिक रहेगा। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधा का अभाव रहेगा।
आप अनुशासन प्रिय होंगे। जीवन में परेशानी की स्थिति में अपने देवकक्ष में नियमित रूप से घी का दीपक अवश्य जलावें । अपनी आय का निश्चित यन्त्र प्रतिशत धन जरूरतमन्दों की सेवा में लगावें । अपने दैनिक जीवन में लाल एवं गुलाबी रंग का प्रयोग अधिकतम करें । लाल रंग का पेन व रूमाल अपने पास रखें । याचक को निराशन करें । अहिंसा का पालन करें । सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नमः
मास : फरवरी, जून एवं नवम्बर
व्रत : मंगलवार
वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार
रंग : लाल एवं नारंगी
दिनांक : 9, 18, 27
जन्मरत्न : मूंगा
अंक : 1, 3, 6
उपरत्न : लाल अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 15 मार्च से 4 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर

