आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

3 फरवरी 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 3 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि तथा वृहस्पति ग्रह से जीवनपर्यन्त प्रभावी रहेंगे। आप महत्वकांक्षी व्यक्ति होंगे। आपको स्वाभिमान की भावना कूट-कूट कर भरी रहेगी।

आपका आत्मविश्वास अटूट होगा। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों की ओर आपकी रुचि रहेगी। साहसिक कार्यों की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आपको जीवन में नेतृत्व करने में आनन्द आयेगा। स्वार्थ की भावना की अधिकता से बचना चाहिए । ज्ञान-विज्ञान की ओर लगाव अधिक रहेगा। धर्म अध्यात्म एवं पठन-फाठन की ओर रुचि रहेगी। आप अपने जीवन में कठोर अनुशासन को विशेष महत्त्व देंगे । अपने व्यक्तित्व की गरिमा को अक्षुण बनाये रखने के लिए जागरुक रहेंगे। आपका स्वभाव बात ही बात में अपरिचितों को भी अपने पक्ष में कर लेगा।

आप विनोदी होंगे । ये व्यक्ति हानि पहुँचाने की दिशा में गुप्त घड्यन्त्र करेंगे। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने ईष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें । बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहारी जीवन व्यतीत करें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेबें । सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story