आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

2 फरवरी 2025 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 2 फरवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं चन्द्रमा ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे । आप भावुक एवं शान्त प्रकृति केहोंगे। दूसरो को आपना बनाने में सक्षम होंगे। आप कल्पनाशील भावुक होंगे।

आप दूसरों के हित के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे । काव्य-कला की ओ आपका विशेष झुकाव रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को पूर्णरूप से निभाने में सक्षम रहेंगे । जल विहार की ओर आपकी रुचि रहेगी । शारीरिक कार्यों की अपेक्षा मानसिक कार्यों को अधिक महत्त्व देंगे। आपमें ईर्ष्या की भावना रहेगी अतिन्द्रिय ज्ञान की आपमे अदभुत क्षमता रहेगी। आप प्रकृति के निकट रहना पसन्द करेंगे। आप परम्परा से हटकर कार्य करने के शौकीन होंगे। दूसरो पर शीघ्र ही विश्वास करने की प्रवृत्ति आपमें रहेगी । ललितकलाओं में रुचि रहेगी । जीवन में परेशानी में कमी हेतु अपने देवकक्ष में नियमित रूप से देशी घी का दीपक अवश्य जलानें ।

अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें । पूर्णिमा का यन्त्र व्रत रखें । भोजन चन्द्रोदय के बाद करें। सफेद वस्तुओं का दान करें । हिंसाजनित कार्य न करें । चमड़े की वस्तु का प्रयोग न करें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Share this story