आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

17 दिसंबर 2024 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 17 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है । आप वृहस्पति एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आप आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होंगे। आप उत्साही एकान्तप्रिय एवं साहसी व्यक्ति होंगे। जीवन परिवर्तनशील रहेगा।

आप ऊपर से कठोर होते हुए भी अत्यन्त कोमल एवं दयालु होंगे। आप सहज ही कुछ प्राप्त नहीं कर पायेंगे इसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएँ काफी ऊँची रहेगी । आप भौतिकवादी दृष्टिकोण को ज्यादा महत्व देंगे। व्यर्थ का दिखावा आप पसन्द नहीं करेंगे। मित्रों के लिए आप अपना सबकुछ त्यागने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन शत्रुओं के लिए आपके हित में कोई जगह नहीं रहेगी। सूक्ष्मदर्शिता आपका विशेष गुण होगा। आप अनुशासन के प्रति कठोर रुख अपनायेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आप जो भी कहेंगे स्पष्ट रूप से कहेंगे।

आप ईर्ष्यालु भी होंगे। जिससे बनता हुआ कार्य भी बिगड़ जायेगा। कष्ट निवारण हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना एवं पूजा बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में नीले रंग का प्रयोग अधिकतम करें। शनिग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें | शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। परोपकारी बनें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story