आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

19 नवंबर 2024 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 19 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप जीवन भर मंगल एवं सूर्य ग्रह के प्रभाव में रहेंगे। आप कठोर अनुशासन प्रिय होंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक एवं प्रतिभासम्पन्न होगा। आप साहसी, परिश्रमी एवं क्रियाशील व्यक्ति होंगे।

आप न तो किसी के अधीन रहेंगे और न ही कार्य करेंगे। आप दूसरों को सहज ही अपना बना लेने में सक्षम होंगे। आपको अपने जीवन में बहुत संघर्ष देखना पड़ेगा। आपमें निजी स्वार्थ विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पूर्ण रूप से सक्षम होंगे। आप कला-संगीत प्रेमी होंगे । राजनैतिक एवं सामाजिक क्रियाकलापों की ओर विशेष झुकाव रहेगा। आप व्यवस्थित और शान्तिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहेंगे। आपके कार्यों में नवीनता की झलक मिलेगी। आप अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु सतर्क रहेंगे। आपकी दूरदर्शिता व वाकूपटुता सफलता में सहायक सिद्ध होगी। मित्रों से आपको मनोवांछित सफलता मिलती रहेगी। आप बहुत जल्दी उत्तेजित हो जायेंगे।

आप अव्यवस्था एवं फूहड़पन पसन्द नहीं करेंगे। जीवन में प्रगति हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें। अपने दैनिक जीवन में सुनहरा, पीला एवं नारंगी रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान भी करें। लाल वस्त्र में गेहूँ, गुड़, लाल  फूल, तांबे का सिक्का दक्षिणा सहित दान में देवें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभावें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story