आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

17 नवंबर 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 17 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आप आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होंगे। आपका जीवन परिवर्तनशील रहेगा।

आपकी इच्छा सदैव व्यापार, बड़ा पद की होगी। स्पष्टवादी प्रवृत्ति का होने के कारण कुछ लोगों से आपका विरोध भी रहेगा। व्यर्थ का दिखावा आप पसन्द नहीं करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पूर्ण रूप से सक्षम होंगे। आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के भी क्षण आयेंगे। जोखिम भरे कार्यों में आपकी रुचि अधिक रहेगी । सामाजिक क्रिया-कलापों की ओर भी आपका रुझान रहेगा। आप इर्ष्यालु भी होंगे। जिससे कई बार बने बनाये कार्य भी बिगड़ जायेंगे। भावुक प्रवृत्ति का होने के कारण आप असमंजस की स्थिति में अधिक रहेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका झुकाव रहेगा। चन्त्र समाज सेवा की भावना आपमें प्रबल रहेगी।

आप नुशासन-प्रयि व्यक्ति होंगे। व्यर्थ का दिखावा आप पसन्द नहीं करेंगे। भौतिक सुख-सुविधा हेतु आप सदैव प्रयलशील रहेंगे। अभिलाषा की पूर्ति हेतु अपने आराध्य देवी-देवता की आराधना नियमित करें। अपने दैनिक जीवन में भूरा एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें। अपने हित के लिए दूसरों को ठेस न पहुँचायें।
 
आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story