आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

15 नवंबर 2024 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 15 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है। आपका जन्मांक वृषभ व तुला राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप आजीवन मंगल एवं शुक्र ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आपका जीवन शान्ति और धैर्य सूचक होगा।

आप सदैव कुछ न कुछ सोचते रहेंगे। सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं के क्रय में आप अधिक व्यय करेंगे। नेतृत्व गुण आपमें विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप किसी बात को लेकर तुरन्त निराश हो जायेंगे। आप व्यवस्थित और सुरुचिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहेंगे। आपमें ईर्ष्या की भावना भी पाई जायेगी। आप एक स्थान पर ज्यादा समय तक कार्य नहीं कर पायेंगे। आप अपने निर्णय को दृढ़ता से कायम रख सकेंगे। जन-कल्याण की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आप बन सँवर कर रहना पसन्द करेंगे। विपरीत समय में आप सदैव मुस्कुराते रहेंगे। आप शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक श्रम को अधिक महत्व देंगे। आप आधुनिकता एवं सौन्दर्य प्रेमी होंगे।

आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी। आपका प्रमुख उद्देश्य सुख शान्ति का जीवन व्यतीत करना होगा। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। सुख-सौभाग्य एवं सफलता के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना धर विधि-विधान से करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। शुक्र यन्त्र सविधि धारण करें । तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें | सदाचार का पालन करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story