आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

10 नवंबर 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 10 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं सूर्य ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आपका जीवन उलझनों एवं कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा। फिर भी आपके सक्रियता में कोई कमी नहीं आयेगी।

आप किसी से भी अपना काम निकलवाने में माहिर होंगे। आप निजी कार्य को अधिक प्राथमिकता देंगे। आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रसन्न रखने में सक्षम होंगे। आप साधारण व सुरुचिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहेंगे। नेतृत्व क्षमता आपमें प्रबल होगी। आपके साथ अप्रत्याशित घटनाएँ अधिक घटित होगी । राजनैतिक सामाजिक क्षेत्र में आपकी रुचि अधिक रहेगी। आप कला-संगीत-सौन्दर्य प्रेमी होंगे। आप सदैव कुछ नया करने की सोचेंगे। आपके विचार स्वतन्त्र होंगे। स्पष्टवादिता आपके लिए नुकसानदेय होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

आपको जीवन के हर क्षेत्र में किसी न किसी से सहयोग मिलता रहेगा। आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय होगा। जीवन में प्रगति के लिए अपने आर्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में नारंगी, पीला एवं सुनहरे रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। रविवार के दिन लाल वज्र में गेहूं, गुड़, लाल फूल, तांबे का सिक्का दक्षिणा सहित दान में देवें। सदाचार का  पालन करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। अहिंसा का पालन करें।  गो सेवा नित्य करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story