आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

ac
WhatsApp Channel Join Now

30 मई 2024 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 30 मई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बृहस्पति है । इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप शुक्र व बृहस्पति ग्रह के पूर्व प्रभाव में रहेंगे। आपका जीवन सामान्य स्तर का होगा। आप स्वतंत्र प्रवृत्ति के उदार व्यक्ति होंगे। आप बात ही बात में विरोधियों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। राजनैतिक क्रियाकलापों में भी आपकी अभिरूचि रहेगी।

आप बाधाओं का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। आप किसी के दबाव में न तो रहेंगे और न ही कार्य करना पसन्द करेंगे। लेकिन कभी-कभी आप दूसरों पर अपना अधिकार जताना या शासन करना चाहेंगे । आप बाहरी आड्य्बरों में विश्वास नहीं करेंगे। स्वार्थ की भावना प्रबल रहेगी। आपका ग्रहस्थ जीवन अनुकूल रहेगा। परन्तु प्रेम प्रसंगों में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। आप दूरदर्शी भी होंगे। आपकी महत्वकांक्षाएँ काफी ऊँची रहेगी। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी। मौजमस्ती एवं स्वइच्छा पूर्ति हेतु आप अधिक व्यय करेंगे।

अनुकूलता हेतु अपने दृष्ट देवी-देवता की अर्चना करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग का प्रयोग अधिकतम करें। बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें | चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग न करें। गाय को नियमित रूप से घी लगा रोटी एवं गुड़ खिलावें | आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story