आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

sv
WhatsApp Channel Join Now

2 मई 2024 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 2 मई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है। इस माह का अधिपपति ग्रह शुक्र है। आपके ऊपर शुक्र तथा चन्द्रमा ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आप मृदु एवं दयालु स्वभाव के व्यक्ति होंगे। लेकिन आप में निराशा की भावना अधिक रहेगी। आपके विचार अस्थिर एवं उलझे हुए होंगे।

आपका जीवन परिवर्तनशील रहेगा। अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता रहेगी । आप शारीरिक कार्यों की अपेक्षा मानसिक कार्यों को अधिक महत्व देंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्वरूप से निभाने में सक्षम होंगे। प्रेम-सौन्दर्य व ललित कलाओं में आप अधिक रूचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप स्पष्टवादी भी होंगे जो कि कभी-कभी आपके लिए घातक भी हो सकता है। आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। परन्तु आप सहयोगी प्रवृत्ति क होंगे। जीवन में सुख-सौभाग्य के लिए अपने अराध्य देव की पूजा एवं अर्चना बराबर करने रहना चाहिए।

अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें। गाय को घी लगा पराठा खिलावें | मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें। सदाचार का पालन करें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अलनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story