आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

ca
WhatsApp Channel Join Now

06 अप्रैल 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 6 अप्रैल है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है । इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप आजीवन मंगल एवं शुक्र ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आपका जीवन गतिशील रहेगा। आप स्वयं के परिश्रम व प्रयत्नों से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

आप हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहेंगे। सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं के क्रय में आप अधिक व्यय करेंगे। निर्देशन के क्षेत्र में आप सर्वोपरि होंगे। आप किसी भी कार्य को बहुत ही शीघ्रता से करने की क्षमता रखेंगे। आप जो भी निर्णय लेंगे स्वतंत्र रूप से लेंगे। आप बुद्धि एवं भावना का अद्भुत तालमेल रहेगा। आप जनसम्पर्क का  भप्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परोपकार की भावना आप में अधिक रहेगी। आप कुछ ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के होंगे। आप किसी भी बात को स्पष्ट एवं दो टूक शब्दों में कहेंगे। भोग विलासिता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा।

आप का मुख्य उद्देश्य होगा सुख शान्ति का जीवनी व्यतित करना। व्यवहार में सावधानी बरतें। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इृष्ट देवी देवता की अर्चना करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग की वस्तुओं का पोशाक पहने साथ ही सफेद रंग की रूमाल एवं पेन साथ में रखें सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।  परोपकारी बनें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story