आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

dv
WhatsApp Channel Join Now

03 अप्रैल 2024 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 3 अप्रैल है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । इस माह का अधिपति मंगल है। आप आजीवन मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आपका जीवन सामान्य स्तर का होगा। आपकी महत्वकांक्षाएँ काफी ऊँची होगी।

आप न तो किसी के कार्य में बाधा डालेंगे और न आप चाहेंगे कि कोई आपके कार्य में बाधा डालें। आप बाधाओं का धैर्यपर्वक सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी दूरदर्शिता और वाकपटुता सफलता में सहायक सिद्ध होगी। कलात्मक कृत्यों की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आप विनोदी स्वभाव को होंगे। आप नवज्ञान प्राप्त करने को इच्छुक रहेंगे। धार्मिक-अध्यात्मिक कृत्यों में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। आप समयानुसार चलना पसन्द करेंगे। आपका मस्तिष्क क्रियाशील रहेगा। खाली हाथ बैठना आपके लिए अपमान जैसा होगा।

आप मौज-मस्ती व स्वेच्छा पूर्ति हेतु जहाँ रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने मनोनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे। सजगता बरतें, कठिनाइयों के दौर में अपने इष्ट देवी देवता की अर्चना करें। अतएव सम्बन्धित ग्रह के निमित्त उपाय और उपचार करने पर परिस्थितियाँ सुधार पर होगी। अपने दैनिक जीवन में क्रीम व सफेद रंग की वस्तुओं का अधिकतम प्रयोग करें। वृहस्पति के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story