आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

svc
WhatsApp Channel Join Now

29 मार्च 2024 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 29 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप वृहस्पति एवं चन्द्रमा ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे। आकर्षक व्यक्त्वि के स्वामी होंगे। धैर्यवान व सहनशील व्यक्ति होंगे। कठोर धोते हुए भी किसी का अहित नहीं सोचेंगे।

आपके मन की बात कोई नहीं जान पायेगा। काव्य-कला-सौन्दर्य की ओर अभिरूचि रहेगी। ईर्ष्या की भावना भी रहेगी। अतीन्द्रिय ज्ञान की अद्भुत क्षमता होगी। विपरीत समय में स्वयं को कार्यशील रखेंगे । जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। नेतृत्व गुण प्रबल रहेगा। धन-संचय की प्रवृत्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य सा रहेगा। तुरन्त निर्णय लेने में स्वयं को असमर्थ सा महसूस करेंगे। किसी भी कार्य की शुरूआत बड़े उत्साह से करेंगे। लेकिन जरा-सा मन बदलते ही उसे अधूरा छोड़ देंगे। शारीरिक शक्ति के अभाव में उत्तेजना से दूर रहेंगे।

जीवन में सुख-समृद्धि हेतु आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से देव अर्चना अवश्य करें। अपनी आय का कुछ नियमित भाग जरूरत मन्दों की सेवा में लगावें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग का प्रयोग अधिकतम करें। सोमवारी पूर्णिमा को सफेद गाय बछिया सहित दान देवें। मान-मर्यादा का ख्याल रखें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story