आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

ca
WhatsApp Channel Join Now

21 मार्च 2024 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 21 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप वृहस्पति ग्रह के पूर्ण प्रभाव में रहेंगे। आपका व्यक्तित्व, कोमल, कल्पनाशील व परोपकारी होगा। कोमलता एवं उदारता के कारण आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।

जीवन में तल्लीनता, दूढ़ता, क्रमबद्धता देखने को मिलेगी | सच्चाई व सम्मानपूर्ण व्यवहार आपके चरित्र का विशेष गुण होगा। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी। साहसिक कार्यों की ओर आपका रुझान विशेष रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में अधिक रूचि लेंगे। आत्मविश्वास अटूट व दृढ़ होगा। यदा-कदा दूसरों पर शासन करना या अधिकार जताना चाहेंगे | किसी भी कार्य के बारे में सूक्ष्मता से जानना चाहेंगे और उसे जल्दी ही सीखने समझने में सक्षम होंगे। ज्ञान-विज्ञान की ओर लगाव रहेगा।

जीवन में कठिनाई की स्थिति में अपने आराध्य देव की पूजा एवं अर्चना बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में पीला रंगं का प्रयोग अधिकतम करें। दाये हाथ की अनामिका अंगुली में स्वर्ण मुद्रिका धारण करें एवं गुरु यन्त्र भी धारण करें। नशीली पदार्थों के सेवन से बचें। परोपकार अवश्य करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story