आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

ca
WhatsApp Channel Join Now

09 मार्च 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 9 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह मंगल है इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप बृहस्पति एवं मंगलग्रह के प्रभाव से युक्त रहेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली तथा दृढ़ता व साहस का प्रतीक होगा।

आपके कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान पसन्द नहीं करेंगे । जनकल्याण की ओर आपका रूझान रहेगा। बाहरी आडम्बर व प्रदर्शन अधिक पसन्द करेंगे। जोखिम भरे कार्यों को करना अधिक पसन्द करेंगे। भौतिक सुख सविधाका अभाव रहेगा। नेतृत्व गुण की प्रधानता रहेगी। प्रेम-सौर्न्दय व संगीत प्रेमी होंगे। राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों में रूचि लेंगे। भार्ग-निर्देशन के क्षेत्र में अग्रणी रहेगें। कला कौ ओर आपका झुकाव रहेगा। हर परिस्थिति में सामान्य रहेंगे। विपरीत कार्यों से तुरन्त निराश हो जायेंगे । किसी के दबाव में रहकर कोई कार्य नहीं करेंगे।

अपने कार्यों में दृढ़ रहेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य सा रहेगा। जीवन में परेशानी में कमी हेतु देवी- देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें। लाल रंग का प्रयोग अधिकतम करें। मंगलवार का ब्रत रखे | सदाचार का पालन करें। मान मर्यादा का ख्याल रखे। लाल रंग का रूमाल अपने पास रखें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नमः
मास :  फरवरी, जून एवं नवम्बर
व्रत :  मंगलवार
वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : लाल एवं नारंगी
दिनांक : 9, 18, 27
जन्मरत्न : मूंगा
अंक :  1, 3, 6 
उपरत्न : लाल अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 15 मार्च से 4 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story