आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

l;
WhatsApp Channel Join Now

03 मार्च 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 3 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। बृहस्पति ग्रह से आप जीवन पर्यन्त प्रभावी रहेंगे। आपका व्यक्तित्व साहस व प्रतिभा से परिपूर्ण रहेगा। कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। दूसरों के दुख में दुखी और सुख में सुखी रहेंगे।

कोमलता व उदारता के कारण आर्थिक स्थिति सोचनीय रहेगी । परिश्रम व ईमानदारी की कमाई को श्रेष्ठ मानेंगें। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में अधिक रूचि लेंगे। संगीत एवं साहसिक कार्यों की ओर आपका झुकाव रहेगा। किसी को धोखा देना आप अपराध नहीं मानेंगे। जीवन स्वनिर्मित होगा। साहित्य एवं चित्रकारी की ओर झुकाव रहेगा। सौन्दर्य व प्रेम से जीवन परिपूर्ण रहेगा। आदर्श जीवन रहेगा। निजीस्वार्थ को अधिक प्राथमिकता देंगे। नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक रहेंगे । तुच्छ या निम्न स्तर का कार्य करना पसंद नहीं करेंगे।

आध्यात्मिक कृत्यों में संलग्न रहेंगे। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने ईष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना अवश्य करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। सफलता के लिए रत्न या उपरत् तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story