आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

kjui
WhatsApp Channel Join Now

24 फरवरी 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 24 फरवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शुक्र है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आपके ऊपर शनि तथा शुक्र ग्रह का सम्मिलित प्रभाव जीवन पर्यन्त रहेगा। आपका व्यक्तित्व शांति व धैर्य का सूचक रहेगा। आप अपने जीवन में आदर्श को विशेष महत्व देंगे। आपकी कल्पना शक्ति प्रबल रहेगी गी। मानसिक सन्तुलन व दूरदर्शिता आपके सफलता में सहायक सिद्ध होगा।

आपका गृहस्थ जीवन सामान्य-सा रहेगा। भोग विलासिता की ओर आपका रूझान रहेगा। आप अपने जीवन में लक्ष्य ऊँचा रहेगा। आप क्रोध से भरसक दूर रहेंगे। आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय रहेगा। आप अपने जीवन में न्याय को सदैव महत्व देंगे। सामान्यतया आप स्नेहशील होंगे। परोपकार की ओर आपका रूझान रहेगा।

आपका विद्या-अध्ययन अधूरा रहेगा। आपके कार्यों में अनिश्चिंतता का समावेश रहेगा। प्रेम-सौन्दर्य की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा। जीवन में परेशानी की कमी हेतु अपने देवकक्ष में नियमित रूप से दीपक अवश्य जलावें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं हल्का नीला पद खत प्रयोग अधिकतम पी | कुवारी कन्याओं को सफेद सामान दान में देवें । वरत्र आभूषण से उन्हें खुश रखें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story