आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

cs
WhatsApp Channel Join Now

15 फरवरी 2024 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 15 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं शुक्र ग्रह के पूर्ण प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आप के जीवन में अनेकों? आकस्मिक घटनाएँ घटित होगी। आप अपने व्यक्तित्व से दूसरों को शीघ्र प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। नेतृत्व गुण आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगा।

आप चंचल प्रकृति के व्यक्ति होंगे। आडम्बर की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आप कोई भी निर्णय लेंगे वह स्वतन्त्र रूप से लेंगे। आप अपने जीवन में योजना बद्ध तरीके से कार्य करना पसन्द करेंगे। धर्म की ओर आस्था रहेगी। जनकल्याण की ओर आपका रुझान रहेगा। ज्ञान-विज्ञान एवं शोध कार्य की ओर आपकी रुचि रहेगी। आप शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक श्रम को अधिक महत्व देंगे। छोटी-छोटी बातों से विचलित हो जायेंगे। आपमें ईर्ष्या की भावना पाई जायेगी। आप व्यवस्थित और सुरूचि पूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहेंगे । सुख-समृद्धि हेतु आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से देव अर्चना अवश्य करें |

अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। सफेद वस्तु में चावल, चीनी, चाँदी, सफेद मिठाई, दक्षिणा सहित ब्राह्मण की कन्या को देवें | सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story