आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

c
WhatsApp Channel Join Now

12 फरवरी 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 12 फरवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु तथा मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आपके ऊपर शनि एव वृहस्पति ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आपका मस्तिष्क गतिशील रहेगा। आप रूढ़िवादी विचारों वाले स्वतन्त्र प्रकृति के व्यक्ति होंगे।

आपका स्वभाव बात ही बात में अपरिचितों को अपने पक्ष में कर लेगा। आप अपने जीवन के आर्थिक पक्ष को विशेष महत्व देंगे। आपका स्वभाव क्रोधप्रवृत्ति का होना जिस कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। आपका जनसम्पर्क विस्तृत रहेगा। पठन-पाठन की ओर आपकी रूचि अधिक रहेगी। देशाटन से आपको लाभ मिलेगा। कभी-कभी अपनी प्रगति को देखकर अहम की भावना जागृत होगी। आप नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक रहेंगे। आप निम्म स्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। आप आशावादी दृष्टिकोण को महत्व देंगे। संगीत की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा।

आप विनोदी भी होंगे। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने आराध्य देव की पूजा अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में क्रीम रंग का प्रयोग अधिकतम करें। मान-मर्यादा का ख्याल रखें। गाय को मीठी रोटी नियमित रूप से खिलावें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story