आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

scdv
WhatsApp Channel Join Now

01 फरवरी 2024 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 1 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं सूर्यग्रह के पूर्ण प्रभाव में जीवनपर्यन्त रहेंगे। आप दूरदर्शी एवं दृढ़ निश्चयी व्यक्ति होंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षण होगा। आपका स्वभाव गरम प्रकृतिक का होगा। आप जरा-जरा सी बात पर तुनक जायेंगे। आत्मसम्मान तथा स्वाभिमान बनाये रखने के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने का गुण आपमें है।

आपका परिचय क्षेत्र विस्तृत रहेगा। आप किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। आप अपने जीवन में परिश्रम एवं अनुशासन को महत्व देंगे। नेतृत्व क्षमता अपमे प्रबल रहेगी। भौतिक सुख-सुविधा के लिए आप सदैव प्रत्यनशील रहेंगे। उतावलापन आपकी प्रमुख कमजोरी है। धार्मिक आस्था में लचीलापन रहेगा। धन सम्पत्ति के मामले मैं आप निष्पक्ष रहेगें।

आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। परोपकार की भावना आपमे प्रबल रहेगी। जीवन में उलझनों में कमी हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना बराबर करें। अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशत धन गरीबों की सेवा व सहायता में लगावें। अपने दैनिक जीवन में पीला रंग का प्रयोग अधिक करें। सोने का कड़ा दाहिने हाथ में पहनें। रविवार का ब्रत रखें | मान-मर्यादा का ख्याल रखें | परोपकार करें | आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समपय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story