आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

99
WhatsApp Channel Join Now

29 जनवरी 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 29 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है । इस माह का स्वामी ग्रह शनि है। आप शनि एवं चन्द्रमा ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण लोग स्वत: ही आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपका जीवन संघर्षशील रहेगा। आपका मुख्य ध्येय लक्ष्य की प्राप्ति होगा।

आपका सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। किस व्यक्ति से किस प्रकार का काम निकलवाया जाय इसमें आप माहिर होंगे। आप यथार्थवादी होते हुए भी कल्पनालोक में खोये रहेंगे। अतीन्द्रिय ज्ञान की आपमें अद्भुत क्षमता होगी। आप जरा-जरा सी बात पर विचलित हो जाया करेंगे। आप सादा जीवन व्यतीत करना चाहेंगे। आप कुछ स्वाभिमानी भी होंगे। आप हमेशा यही सोचेंगे कि अमुक कार्य से हमें लाभ होगा अथवा हानि। आपके भावनाओं को बहुत जल्दी ठेस लगेगी।

आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अत्यधिक उदारता आपके सफलता में बाधक सिद्ध होगी | सुख-समृद्धि हेतु आप नियमित रूप से अपने इृष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। सोमवार के दिन सफेद रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें | तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का पालन करें| सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story