आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

vds
WhatsApp Channel Join Now

24 जनवरी 2024 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 24 जनवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं शुक्र ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आप आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होंगे। आप किसी भी कार्य को बहुत ही शीघ्रता से करने की क्षमता रखेंगे।

आपके जीवन में अनेकों बार आकस्मिक घटनाएँ घटित होंगी । छोटी-छोटी बातों से आप विचलित हो जायेंगे। कला-प्रेम-सौन्दर्य की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। मार्ग-निर्देशन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे। आप व्यवस्थित सुरुचिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहेंगे। आप किसी की चापलूसी या झूठी प्रशंसा करना पसन्द नहीं करेंगे। आप सदैव उत्तरदायित्व के बोझ से दबे रहेंगे। आप शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक श्रम को अधिक महत्व देंगे। आपकी स्मरणशक्ति श्रेष्ठ होगी। आप एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पायेंगे। आप बन सँवर कर रहना ज्यादा पसन्द करेंगे।

आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। अनुकूलता हेतु अपने इृष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। साथ ही शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान भी करें। कनिष्ठा में चाँदी का छलला धारण करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का पालन करें। सदाचार का पालन करें। आरोग्य व
सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story