आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

cas
WhatsApp Channel Join Now

13 जनवरी 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। आपका जन्मतिथि 13 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आपके ऊपर शनि एवं राहु ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन बना रहेगा। आपका जीवन संघर्षों एवं कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा। आपके साथ जो भी घटना घटित होगी वह आकस्मिक रूप से होगी।

आप निजी स्वार्थ को प्राथमिकता देंगे। आपका व्यवहार सीमित होगा। जिससे कभी-कभी अकेलेपन की अनुभूति होगी। आप में स्वतंत्र निर्णय क्षमता का अभाव रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा । रचनात्मक गतिविधियों में आपकी अभिरुचि रहेगी। आप किसी के भी विश्वास पात्र बने रहेंगे। आप अपने ही महत्व को नहीं समझ पायेंगे। आपमें दिखाने की भावना अधिक रहेगी। आपके विचार अस्थिर होंगे। इसलिए आप कोई भी निर्णय लेंगे लेकिन अपना निर्णय कब बदल देंगे कोई निश्चित नहीं रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में आपको असफलता मिलेगी | जीवन में उलझनों के समय अपने दृष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें।

अपने दैनिक जीवन में चित्र-विचित्र चमकीले रंगों का प्रयोग अधिकतम करें। शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। राह यंत्र गले में धारण करें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। गो-सेवा नित्य करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समब - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story