आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

dgesv
WhatsApp Channel Join Now

08 जनवरी 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 8 जनवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप आजीवन शनिग्रह के प्रभाव में रहेंगे। आप आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होंगे। आप उत्साही, एकान्त प्रिय एवं परिश्रमी व्यक्ति होंगे। आपके जीवन में अनेकों बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे।

आप कोई भी कार्य बिना किसी प्रदर्शन की भावना के करेंगे। साहसिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। हंसमुख स्वभाव के कारण अनजान व्यक्ति भी आपके सम्पर्क में आ जायेगा। आप ईर्ष्यलु भी होंगे जिससे बनता हुआ कार्य भी बिगड़ जायेगा। आप जो भी कहेंगे स्पष्ट रूप से कहेंगे। आप अनुशासन के प्रति कठोर रुख अपनायेंगे। आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के भी क्षण आयेंगे। आपको क्षण में ही सफलता क्षण में असफलता का सामना करना पड़ेगा। आप अपने उत्तरदायित्व को निभाने में पूर्ण रूप से सक्षम होंगे। सूक्ष्मदर्शिता आपका विशेष गुण होगा। जनकल्याण की ओर आपका रुझान रहेगा।

आप क्रोधी स्वभाव के होंगे। क्रोध की स्थिति में आप अपना अहित कर लेंगे। धार्मिक-आध्यात्मिक कृत्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। सौभाग्य हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना प्रतिदिन करें। अपने दैनिक जीवन में सलेटी एवं नीला रंग का प्रयोग अधिक करें | शनिग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा कदापि न लेवें। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें । सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story