आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

dv
WhatsApp Channel Join Now

06 जनवरी 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 6 जनवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं शुक्र ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आपका व्यक्तित्व दूसरों को सम्मोहित करने वाला होगा। आप उत्तरदायित्व की पूर्ति करने में सक्षम होंगे। आपका प्रमुख उद्देश्य सुख शान्ति का जीवन व्यतीत करना होगा।

आप किसी भी विषय पर विचार कर लें लेकिन कब आप अपना विचार बदल देंगे कोई निश्चित नहीं रहेगा। कभी-कभी आप ज्यादा उतावले हो जायेंगे। यह उतावलापन हानि भी पहुँचा सकता है। आप आधुनिकता को ज्यादा महत्व देंगे। भोग-विलासिता के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे। आपमें ईर्ष्या की भावना भी पाई जायेगी । नेतृत्व गुण आपमें विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप जो भी कहेंगे स्पष्ट रूप से कहेंगे। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी। आप एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पायेंगे। श्रृंगार एवं सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं के क्रम में अधिक व्यय करेंगे। अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें।

अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। साथ ही शुक्रवार के दिन इन्हीं रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। कनिष्ठा में चाँदी का छलल्‍ला धारण करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का पालन करें। मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें। सदाचार का पालन करें। परोपकारी बनें। सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरल तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story