आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

axc
WhatsApp Channel Join Now

24 दिसंबर 2023 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 24 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है। आपका जन्मांक वृषभ व तुला राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप आजीवन वृहस्पति एवं शुक्र ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। आपकी स्मरणशक्ति श्रेष्ठ होगी। आपके कार्यों में अनिश्चितता का समावेश रहेगा। आपमें ईर्ष्या की भावना अधिक रहेगी। भोग-विलासिता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा।

आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आप स्वाभिमानी भी होंगे। आप दूसरों की प्रगति देखकर उससे भी आगे निकल जाने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। श्रृंगार एवं सौन्दर्य के प्रति विशेष रुचि रहेगी। स्वार्थगुण आपमें विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप जनसम्पर्क का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपका मुख्य उद्देश्य सुख शान्ति का जीवन व्यतीत करना होगा। आप अपने निर्णय को दृढ़ता से कायम रख सकेंगे। आप किसी भी बात को सबके सामने स्पष्ट रूप से कहेंगे। आप एक ही बिन्दु पर ज्यादा देर तक स्थिर नहीं रह पायेंगे। आधुनिक वस्तुओं के क्रय में आप अधिक व्यय करेंगे।

आपके विद्याध्ययन में व्यवधान रहेगा। अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। साथ ही शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान भी करें। कनिष्ठा अंगुली में चाँदी का छल्‍ला धारण करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का पालन करें। सदाचार का पालन करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story