आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

cs
WhatsApp Channel Join Now

20 दिसंबर 2023 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 20 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप आजीवन वृहस्पति एवं चन्द्रमा ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आपके विचार अस्थिर और उलझे हुए होंगे। आप भावुक कोमल एवं कल्पनाशील व्यक्ति होंगे।

आपका जीवन परिवर्तनशील रहेगा। आप किसी कार्य की शुरुआत तो बड़े उत्साह से करेंगे। लेकिन जरा सा मन बदले ही उसे अधूरा छोड़ देंगे। और दूसरे कार्य पर लग जायेंगे। आप शारीरिक कार्य की अपेक्षा मानसिक कार्य को अधिक महत्व देंगे। आप छोटी-छोटी बातों से ही विचलित हो जायेंगे । किसी से भी अपना काम निकाल लेना आपका प्रमुख गुण होगा। आप में प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी। आप किसी कार्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद ही उसे करेंगे। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप हमेशा यही सोचेंगे कि अमुक कार्य से हमें लाभ होगा या हानि अर्थात्‌ असमंजस की स्थिति में रहेंगे।

आपके शब्दकोश में शिथिलता या हानि के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा। धन संचय में आपकी रुचि अधिक रहेगी। कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु आप नियमित रूप से अपने इृष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। साथ ही इन्हीं रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें| तन-मन-वचन से शुचिता का धर्म अपनाएं। सदाचार का पालन करना हितकर रहेगा।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story