आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

sdvc
WhatsApp Channel Join Now

15 दिसंबर 2023 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 15 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है। आपका जन्मांक वृषभ व तुला राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप आजीवन वृहस्पति एवं शुक्र ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। आपके जीवन में अनेकों बार आकस्मिक घटनाएँ घटित होंगी।

आपमें बुद्धि-भावना का अद्भुत तालमेल रहेगा। त्वरित निर्णय व दूरदर्शिता आपके उन्नति में सहायक सिद्ध होगी । मार्ग-निर्देशन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे। आप अपने विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन करेंगे। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी। आप भावुकता से ओत-प्रोत रहेंगे। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। श्रृंगार एवं सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं के क्रम में आप अधिक व्यय करेंगे। स्वार्थ गुण आपमें विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक न रह पायेंगे। आप दूसरों की प्रगति देखकर उससे भी आगे निकल जाने की कोशिश करेंगे। आप जो भी कहेंगे स्पष्ट रूप से कहेंगे। आप स्पष्टवादी भी होंगे।

आपका मुख्य उद्देश्य सुख-शान्ति का जीवन व्यतीत करना होगा। अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। साथ ही शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान भी करें | कनिष्ठा अंगुली में चाँदी का छलल्‍ला धारण करें | तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का पालन करें। मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें। सदाचार का पालन करें। परोपकार की भावना अपनायें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story