आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

SC
WhatsApp Channel Join Now

14 दिसंबर 2023 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 14 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है। आपका जन्मांक मिथुन एवं कन्या राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप आजीवन बृहस्पति एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आप प्रभावशाली व्यक्ति के धनी होंगे। आप चंचल प्रवृत्ति के दयालु एवं मिलनसार व्यक्ति होंगे।

आपका जीवन गतिशील रहेगा। आपके विचार अस्थिर होंगे। आप किसी के अधीन नहीं रहना चाहेंगे। आप स्वतन्त्र एवं आधुनिक विचारों के व्यक्ति होंगे। आपमें त्वरित निर्णय क्षमता रहेगी। आपको जीवन के हर क्षेत्र में कठिनाइयों से जूझना पड़ेगा। कभी-कभी आप कई कार्य को एक साथ करने की कोशिश करेंगे। जिससे नुकसान सम्भव होगा। आपमें असाधारण विश्लेषणात्मक क्षमता होगी। आप अपने को जैसा देश वैसा भेष के अनुरूप ढाल लेंगे। आप खाली हाथ बैठना पसन्द नहीं करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति अत्यन्त उर्वर एवं प्रखर होगी। कला-संगीत सौन्दर्य प्रेमी होंगे। दाम्पत्य जीवन आपका सामान्य रहेगा । आपका जनसम्पर्क विस्तृत होगा ॥ आपको जनसम्पर्क का लाभ भी मिलेगा। सेवा भावना प्रबल होगी। प्रतिकूल समय में अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें।

अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का सदुपयोग भरपूर करें। बुधवार के दिन हरे रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। गाय को मीठी रोटी नियमित रूप से खिलावें। परोपकारी बनें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

Share this story