आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

AWXCS
WhatsApp Channel Join Now

13 दिसंबर 2023 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 13 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिष्ठाता ग्रह वृहस्पति है। आपके ऊपर वृहस्पति एवं राहु ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आपका जीवन आकस्मिकताओं से परिपूर्ण रहेगा।

आप अपने धुन के पक्के रहेंगे। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। आप बहुत जल्दी उतावले हो जायेंगे। भोग-विलासिता एवं मौजमस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे। आपका जनसम्पर्क सीमित होगा, जिससे अकेलेपन की अनुभूति होगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। बहुत अधिक कठिनाइयों के पश्चात्‌ ही आप मनोवांछित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आप सदैव अपने जीवन को व्यवस्थित करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आप अपने ही महत्व को नहीं समझ पायेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आप तुच्छ एवं सूक्ष्म कार्यों को पसन्द नहीं करेंगे।

आप बाहरी आडम्बरों में विशेषता रखेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में भी आप रुचि लेंगे। जनकल्याण की ओर ज्यादा रुचि लेंगे। जीवन में उलझनों के समय अपने इृष्ट देवी देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में चित्र विचित्र रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें | शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। राहु यन्त्र गले में धारण करें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें। अपने हित हेतु असत्य बात का सहारा न लेवें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समब - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story