आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

cds
WhatsApp Channel Join Now

11 दिसंबर 2023 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 11 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है । आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप वृहस्पति एवं चन्द्रमा ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे। आपका जीवन संघर्षशील रहेगा। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण लोग स्वत: आपकी ओर आकर्षित होंगे।

आपकी मानसिक शक्ति-शारीरिक शक्ति की अपेक्षा श्रेष्ठ होगी। आपका सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। आप प्रतिकूल परिस्थितियों में भी स्वयं को कार्यशील रख सकेंगे। किस व्यक्ति से किस प्रकार का काम करवाया जाए इसमें आप माहिर होंगे। आपका मुख्य ध्येय लक्ष्य की प्राप्ति होगा। आप जो भी कहेंगे। स्पष्ट एवं दो टूक शब्दों में कहेंगे। आप किसी के मन की बात सहज ही जान लेंगे। आप सादगी का जीवन व्यतीत करना चाहेंगे। परिवार के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। आप जरा-जरा सी बात पर विचलित हो जायेंगे ।

आप यथार्थवादी होते हुए भी कल्पनालोक में खोये रहेंगे। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य स्तर का होगा। अत्यधिक उदारता आपकी सफलता में बाधक सिद्ध होगा। कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु आप नियमित अपने इृष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का अधिकतम प्रयोग करें। इन्हीं रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। सदाचार का पालन करना हितकर रहेगा।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Share this story