आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

dsf
WhatsApp Channel Join Now

10 दिसंबर 2023 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 10 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप आजीवन वृहस्पति एवं सूर्य ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आप दूरदर्शी व दृढ़ निश्चयी व्यक्ति होंगे। आप परिस्थितियों को अपने अनुरूप ढाल लेने में सक्षम होंगे।

आपको क्रोध बहुत जल्दी आयेगा। आप सदैव कुछ नया करने की सोचेंगे। आप किसी के दबाव में नहीं रहेंगे। राजनैतिक क्षेत्र में आप अधिक रुचि लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्णरूप से निभाने में सक्षम होंगे। नेतृत्व क्षमता आप में प्रबल रहेगी। आप निजी स्वार्थ को अधिक प्राथमिकता देंगे। आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रसन्न रखने में सक्षम होंगे। आप किसी भी बात को स्पष्ट एवं दो टूक शब्दों में कहेंगे। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सहयोग मिलता रहेगा। आपके साथ अप्रत्याशित घटनाएँ अधिक घटित होगी। निम्न स्तर का कार्य नहीं करना चाहेंगे। कला-संगीत-सौन्दर्य में विशेष रुचि रहेगी । दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रतिकूलता के समय अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें।

अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं नारंगी रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें | रविवार के दिन लाल रंगों की वस्तुओं का दान भी करें। लाल वस्त्र में गेहूँ, गुड़, लालफूल, तांबे का सिक्का दक्षिणा सहित रविवार के दिन दान में देवें। समाज सेवा तन-मन-धन से करें। स्वार्थ की भावना का त्याग करें। अहिंसा का पालन करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समपय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story