आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

ads
WhatsApp Channel Join Now

02 दिसंबर 2023 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 2 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप आजीवन वृहस्पति एवं चन्द्रमा ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आप भावुक, कोमल व कल्पनाशील व्यक्ति होंगे। आप किसी कार्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद ही उसे करेंगे। आपका जीवन परिवर्तनशील रहेगा। व्यर्थ का दिखावा आप अधिक पसन्द करेंगे। आपमें अविश्वास की भावना अधिक रहेगी। आपके दिमाग में हमेशा नये-नये विचार पल्‍लवित होंगे। किसी से भी अपना काम निकाल लेना आओपका प्रमुख गुण होगा। आपके शब्दकोश में शिथिलता या हानि के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा। चन्द्रमा तत्व की प्रधानता के कारण आपें स्त्रीत्व गुण की अधिकता रहेगी। आप किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहेंगे। कला-सौन्दर्य में आप अधिक रुचि लेंगे। आप किसी भी कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाने में सक्षम होंगे। परिवार के प्रति आपका झुकाव विशेष रहेगा। कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना नियमित रूप से करें। दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का इस्तेमाल अधिक करें। इन्हीं रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें | सदाचार का पालन करें। गो सेवा नित्य करें।

आपके लिए अलनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story