आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

m
WhatsApp Channel Join Now

01 दिसंबर 2023 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 1 दिसंबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप आजीवन मंगल एवं सूर्यग्रह के प्रभाव में रहेंगे। आप दूरदर्शी व दृढ़ निश्चयी व्यक्ति होंगे। आप सदैव कुछ नया करने की सोचेंगे। आपके जीवन में प्रगति बहुत धीमे गति से होगी। 


आप किसी से भी अपना काम निकलवाने में माहिर होंगे। आप किसी के दबाव में रहकर कोई कार्य नहीं करेंगे। आप अनुशासनप्रिय होंगे। स्वार्थ गुण आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। नेतृत्व क्षमता आप में अपार रहेगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आप सक्षम होंगे । कभी-कभी अधिक उतावलेपन की स्थिति में आप अपना अहित कर लेंगे। आपके जीवन में अप्रत्याशित रूप से अनेकों घटनाएँ घटित होगी। आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय होगा। आपको जनसम्पर्क का भी लाभ मिलेगा। राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आप अग्रणी होंगे। 

आप परिस्थितियों को अपने मनोनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे। सुख, सौभाग्य एवं सफलता के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें। अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान भी करें। लाल वस्त्र में गेंहू, गुड़, लाल फूल, तांबे का सिक्का दक्षिणा सहित दान में देवें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधिनंस कक करें|

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
 मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
 व्रत : रविवार 
 वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
 दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
 रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
 दिनांक : 1, 10, 19, 28
 जन्मरत्न : माणिक्य
 अंक :  2,4,7 
 उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story