राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

06 सितंबर 2025 शनिवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- कार्यों में सफलता, विचाराधीन योजना मूर्तरूप में परिणित, सामाजिक क्रियाकलापों में रुझान, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, आत्मिक शांति, विवाद का समापन पक्ष में ।
वृषभ- नवप्रयास सार्थक, अधिकारियों से सम्पर्क, जनकल्याण की भावना जागृत, मनो-विनोद के अवसर, भोगविलासिता की ओर रुझान, व्यक्तित्व का विकास ।
मिथुन- कार्यों के प्रति उदासीनता, शत्रु सक्रिय, कर्ज से चिन्तित, शेष समय में आर्थिक प्रगति, पारिवारिक खुशी, मांगलिक आयोजन सम्पन्न ।
कर्क- स्वास्थ्य सुधार पर, बकाए धन की प्राप्ति, यात्रा सकुशल, विवाद का समापन, शेष समय में कठिनाइयां, योजना में व्यतिक्रम ।

सिंह- आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, सुसंदेश की प्राप्ति, व्यक्तित्व का विकास, उत्साह में वृद्धि, धर्म में आस्था, दर्शनीय स्थलों की यात्रा ।
कन्या- साहसिक प्रयास प्रगति पर, इच्छित पद की प्राप्ति, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, आपसी सम्बन्धों मधुर, बकाए धन की प्राप्ति, मित्रों का सहयोग ।
तुला- दैनिक कार्यों में उदासीनता, राजकीय कष्ट, सुख में कमी, शेष समय में नवयोजना दृष्टिंगत, अधूरे कार्य पूर्णता की ओर, मन प्रसन्न ।
वृश्चिक- लाभ का मार्ग प्रशस्त, उच्चाधिकारियों से अनुकूलता, सुख-शांति का अनुभव, शेष समय में आर्थिक व्यापारिक निराशा, वाहन से परेशानी ।

धनु- अभीष्ट सिद्धि का सुयोग, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, स्वनिर्णय हितकर, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, मनोविनोद के अवसर सुलभ, अध्यात्म में रुचि ।
मकर- कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में सफलता, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त, राजनैतिक कृत्यों से प्रतिष्ठा में वृद्धि, धन संचय की ओर रुझान, हर्ष भी ।
कुम्भ- स्वास्थ्य में शिथिलता, परिवार में तनाव, योजना अधूरी, शेष समय भाग्य के पक्ष में, उत्तरदायित्व की पूर्ति, वैवाहिक अड्चनें समाप्त ।
मीन- कार्यों में प्रगति, महत्वपूर्ण उपलब्धि, सुसमाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता, शेष समय में निराशा, जल्दबाजी का निर्णय अहितकर।

Share this story