राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

17 अगस्त 2025 रविवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- विचारित कार्य प्रगति की ओर, सिद्धि का सुअवसर, विशिष्ठजनों से सहयोग, बौद्धिक क्षमता का विकास, किसी योजना की पूर्ति, यात्रा प्रसंग ।
वृषभ- कठिनाइयों का निराकरण, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण, यश-मान प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, व्यापारिक लाभ।
मिथुन- परिस्थितियों में व्यतिक्रम, शत्रु सक्रिय, जीवन साथी से कुछ कष्ट, कार्यों में गतिरोध, क्रोध से अशांति, विवाद से कष्ट, व्यावसायिक हानि, वाहन भय ।
कर्क- बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, मानसिक शांति, बकाए धन की वसूली, अड्चनों का समापन, वैमनस्यता में कमी की अनुभूति, विवाद का समापन ।

सिंह- नवीन योजना पर मित्रों से विचार-विमर्श, कार्य-व्यापार प्रगति पर, धनागम, पठन-पाठन की ओर रुचि, प्रेम संबंध प्रगाढ़ता, संत समागम, शत्रु पराभूत ।
कन्या- मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, नव उत्तरदायित्व का निर्वाह, शारीरिक सुख, यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त, सुपरिचितों से अनुकूलता, व्यापारिक सफलता।
तुला- कार्य अधूरे, आर्थिक-व्यावसायिक पक्ष के प्रति चिन्ता, यात्रा में हानि, धन की क्षति, वाद-विवाद से अशांति, वैवाहिक जीवन में तनाव, कटुता।
वृश्चिक- आत्मबल से कार्य सिद्धि, अधूरी या नवयोजना प्रगति पर, अर्थ-लाभ, धर्म-अध्यात्म की ओर आस्था, सामाजिक प्रतिष्ठा, जीवन साथी से अनुकूलता ।

धनु- व्यक्तित्व का विकास, आत्मविश्वास से कार्यों में सफलता का आसार, परिवार में धार्मिक कृत्य सम्पन्न, कुछ उलझी हुई समस्याएँ सुलझने की ओर ।
मकर- आर्थिक-व्यावसायिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, आपसी संबंधों में मधुरता, यात्रा सुखद ।
कुम्भ- कार्यों में अड्चनें, भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध, निजी इच्छा की पूर्ति में व्यवधान, पारिवारिक समस्याओं से मन अशांत, अनावश्यक भ्रमण ।
मीन- व्यापार में विस्तार या परिवर्तन की योजना फलीभूत, किसी समस्या का संतोषजनक समाधान, शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति ।

Share this story