राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

vs
WhatsApp Channel Join Now

28 मई 2025 बुधवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- स्वविवेक सेलिया गया निर्णय हितकर, प्रगति हेतु प्रयत्शशील, वरिष्ठजनों की सलाह मान्य, धनसंचय की ओर प्रवृत्ति, स्वाध्याय की ओर रुझान, यात्रा का प्रसंग ।
वृषभ- सद्विचारों का उदय, बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि, अधिक व्यय, सुपरिचितों से सहयोग, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम ।
मिथुन- दिन अशुभ, मानसिक बेचैनी, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में विलम्ब, कष्ट भी, शेष समय अनुकूल, सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान ।
कर्क- समय संतोषजनक, आमोद.-प्रमोद के साधन सुलभ, शेष समय निराशाजनक, विवाद की आशंका, लाभ में कमी, यात्रा में परेशानी ।

सिंह- स्वास्थ्य में सुधार, मनोभिलाषित योजनाओं में सफलता, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, बुद्धिचातुर्य से समस्याओं में कमी, निजी जिन्दगी में सुख ।
कन्या- कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, मनोविनोद के अवसर, वैवाहिक शांति ।
तुला- शारीरिक कष्ट, पारस्परिक सम्बन्धों में कटुता, मन अशांत, शेष समय शुभ, व्यवसाय में नवपरिवर्तन, मांगलिक आयोजन सम्पादित ।
वृश्चिक- दिनमान अनुकूल, पुरुषार्थ से कार्यसिद्धि, भोगविलासिता की ओर रुझान, शेष समय में कार्यों के प्रति असन्तोष, बात-बात पर क्रोध ।

धनु- बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, जनसम्पर्क का सुयोग, जटिल समस्याओं का संतोषजनक समाधान, पत्नी का स्वास्थ्य सुधार पर, धनागम का सुअवसर |
मकर- उन्नति में सहायक, योजना के कार्यान्वयन हेतु विचार-विमर्श, दाम्पत्य जीवन मधुर, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, जीवन में इच्छित घटना घटित ।
कुम्भ- लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध, वैचारिक अस्थिरता, व्यय से कष्ट,शेष समय में नौकरी में स्थानांतरण, व्यावसायिक विस्तार, संबंधों में मधुरता ।
मीन- सफलता, कार्य क्षमता में वृद्धि, विरोधी परास्त, सुयश की प्राप्ति, शेष समय में प्रतिकूलता, कार्यों में अड्चनें, मन दुविधामय ।

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story